{"_id":"5e46a1948ebc3ee5e86a52a4","slug":"emerging-tribute-to-the-martyred-soldiers-of-pulwama-farrukhabad-news-knp544519159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा शहीद सैनिकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा शहीद सैनिकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
पिछले साल पुलवामा में 14 फरवरी के दिन आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सेना अपनी जान की बाजी लगाकर हम सभी को सुरक्षित करती है। सैनिकों की शहादत को यह देश कभी नहीं भुला सकता।
शहर के साहबगंज चौराहा स्थित पं. रामनरायण आजाद के भवन पर बॉबी दुबे की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि शासन को सैनिकों व क्रांतिकारियों के लिए नगर में स्मारक भवन बनाने चाहिए। उनमें सभी प्रतिमाएं भी स्थापित हों।
पूर्व प्रधानाचार्य राममुरारी शुक्ला ने कहा कि सरकार को शहीदों के परिवारों की पुत्रियों को नि:शुल्क उच्चतम शिक्षा का लाभ देना चहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। राजू भारद्वाज ने कहा कि पुलवामा के शहीद सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
नमामि गंगे के संयोजक रवि मिश्रा, अमन जैन, दीपक जैन, रीतेश शुक्ला, गौरव वर्मा, कुलभूषण श्रीवास्तव, कुलदीप गुप्ता, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। सभी ने सैनिकों और पं. रामनरायन के चित्र पर पुष्पांजलि दी।