{"_id":"6611959c63069131ef043f15","slug":"electricity-of-300-villages-including-the-town-went-out-for-14-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-110112-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 14 घंटे गुल रही कस्बा सहित 300 गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 14 घंटे गुल रही कस्बा सहित 300 गांव की बिजली
विज्ञापन
कमालगंज। विद्युत उपकेंद्र से भोलेपुर पावर हाउस तक पुराने जर्जर तारों को बदले जाने के लिए कार्य हुआ तो छह की वजह 14 घंटे बिजली ठप रही। उपकेंद्र ठप रहने से कस्बा सहित करीब 300 गांव में अंधेरा छाया रहा। रात में बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। लोग व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली आने की जानकारी लेते रहे। लाइन खींचने के बाद हुए फाल्ट से मरम्मत में अधिक समय लगा।
भोलेपुर बिजली घर से कस्बा के उपकेंद्र तक बिजली आपूर्ति को पड़ी 33 केवीए की लाइन जर्जर हो चुकी है। गर्मी में ओवरलोडिंग से अक्सर लाइन टूट जाने से लोगों को परेशान होती है। इससे छुटकारा दिलाने को विद्युत विभाग ने 33 केवीए लाइन बदलने का कार्य शुक्रवार को शुरू किया। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कार्य करने का समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को कार्य दो घंटे देरी से हुआ हो पाया। निर्धारित समय तक आपूर्ति बहाल न हो सकी।
ऐसे में उपकेंद्र से जुड़े कस्बा सहित सात फीडर के करीब 300 गांव की आपूर्ति ठप रही। अंधेरा होने के साथ लोगों के घरों के इन्वर्टर व बैट्री भी धोखा देने लगे। रात में बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। लोग छतों और घर के बाहर लेटकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। विभाग के कर्मचारियों ने पहले 8 बजे फिर 11 बजे और फिर 2 बजे बिजली आने की बात कही। इस दौरान लोग व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली आने की जानकारी लेते रहे। एसडीओ रामप्रवेश, जेई रात में कार्यस्थल पर मौजूद रहे। रात करीब 3.15 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत कर्मचारियों ने शनिवार को लाइन बदलने का काम नहीं किया।
विज्ञापन
जेई मासूम अली ने बताया कि शुक्रवार रात कार्य होने के बाद जब आपूर्ति चालू की गई तो तीनों तार आपस में मिल जाने से लाइन में फाल्ट हो गया। इससे फिर रात के अंधेरे में फाल्ट खोजने और ठीक करने में अधिक समय लगा। अब दो दिन बाद लाइन बदलने का कार्य होगा।