फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity in two villages turned on, one remained shut for the fourth day

ो गांव की बिजली चालू, एक की चौथे दिन भी रही बंद

Wed, 09 Sep 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity in two villages turned on, one remained shut for the fourth day
दो गांवों की बिजली चालू, एक की चौथे दिन भी रही बंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद दो गांवों की बिजली चौथे दिन चालू हो गई, एक गांव की अभी भी बंद है। विभागीय अफसरों ने तार जुड़वा कर तीसरे गांव की बिजली चालू नहीं कराई। तार जुड़वा कर बिजली चालू कराने को लेकर शहरी व ग्रामीण खंड के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर अपना-अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
जसमई विद्युत उपकेंद्र से शहरी के मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में बिजली दी जाती है। गांव भूपत नगला, कुंवर नगर व उजीन नगला (बजीर नगला) की बिजली लाइन शहरी क्षेत्र से जुड़ी है। इन गांवों के लोग शहरी बिजली जलाते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के टैरिफ के अनुसार बिल जमा करते हैं। रविवार को एचटी लाइन टूटकर गिरने से गांव रमन्ना गुलजारबाग निवासी युवक सर्वेश कुमार उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इससे तीनों गांवों की बिजली काट दी गई थी। चौथे दिन बुधवार को भूपत नगला, कुंवर नगर के गांव के लोगों ने निगम के कर्मचारियों से मिलकर अपने गांव की लाइन शहरी फीडर के दूसरे पोल से जुड़वा कर चालू करवा ली। उजीर नगला(बजीर नगला) की चौथे दिन भी लाइन नहीं जोड़ी गई। इस गांव में करीब 35 कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के घरों की चार दिन से बिजली गुल है। ग्रामीण व शहरी खंड के अधिकारी उजीर नगला की लाइन जुड़वाने की एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे हैं। एक्सईएन ग्रामीण हरिवरन ने बताया कि शहरी क्षेत्र से पहले से लाइन जुड़ी है, तो शहरी क्षेत्र से जुड़वाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed