फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity connection will be given in every house

Farrukhabad News: हर घर में दिया जाएगा बिजली कनेक्शन

Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity connection will be given in every house
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा की। केंद्र सरकार के निर्देश पर डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के हर घर में बिजली कनेक्शन देने के लिए विद्युत सखी से सर्वे कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक कनेक्शन पर विद्युत सखी को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

सरकार बिजली चोरी रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर पूरा जोर दे रही है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को समीक्षा बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर में विद्युत कनेक्शन दिया जाना है। ऐसे परिवार जो बिजली का उपयोग कर रहे हैं, और कनेक्शन नहीं लिया है। उन परिवारों का एनआरएलएम के तहत चयनित विद्युत सखी सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान विद्युत सखी लोगों को कनेक्शन कराने के लिए प्रेरित करेंगी। बिना कनेक्शन वाले लोगों का विवरण विभाग को देंगी।
विज्ञापन

विद्युत सखी द्वारा सर्वे कर कनेक्शन कराने पर उन्हें प्रति कनेक्शन 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं कनेक्शन देने से जिले की 116 विद्युत सखियों की आय भी बढ़ेगी। इस दौरान विद्युत सखी ने शिकायत की कि बिल जमा करने में मीटर रीडर सहयोग नहीं करते हैं। वह खुद ही बिल जमा कर लेते हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि विद्युत सखी के माध्यम से बिल जमा कराया जाए। सहयोग न करने वाले मीटर रीडरों पर कार्रवाई की जाए। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एसई विवेक अस्थाना, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र कुमार पाठक, अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह, सुरेंद्र कुमार गौतम, एसडीओ व जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed