फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity bill interest waiver, deposit the balance

बिल के ब्याज में मिलेगी छूट, बकायेदारी से निजात

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill interest waiver, deposit the balance
फर्रुखाबाद। बिजली बिल की बकायेदारी से निजात दिलाने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चालू हो गई है। इसमें 30 जून तक पंजीकरण कराने का मौका है। विभागीय अधिकारियों ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना को लाभ दिए जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के शहरी खंड में 67 हजार, ग्रामीण खंड में 1.20 लाख और कायमगंज वितरण खंड क्षेत्र में 87 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें अधिकांश उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की बकायेदारी है। इस बकायेदारी को समाप्त करने और बिल में लगे ब्याज की उपभोक्ताओं को छूट देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चालू की गई है।
विज्ञापन

एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को बकायेदारी से निजात पाने और ब्याज की धनराशि की छूट पाने का यह अच्छा अवसर है। 30 अप्रैल 2022 को जारी हुए बिजली बिल में जुड़ा ब्याज माफ होगा। एक लाख तक के बकायेदारों को छह किस्तों में भुगतान करना होगा। इससे अधिक के बकायेदारों को 12 किस्तों में भुगतान करना होगा। पांच किलोवॉट तक के कामर्शियल और निजी नलकूप कनेक्शन वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। 30 जून तक यह योजना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed