{"_id":"6192a6a88119b0080c291059","slug":"electricity-bill-and-farmers-loan-will-be-forgiven-if-congress-government-is-formed-farrukhabad-news-knp6641920134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार बनने पर बिजली बिल व किसानों का कर्ज होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार बनने पर बिजली बिल व किसानों का कर्ज होगा माफ
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चारों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दूसरे दिन सोमवार को भी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में अमृतपुर के मेरापुर गांव में नुक्कड़ सभा हुई। इसमें प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मनोज पटेल ने कहा कि कांग्रेस की इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को लोगों तक पहुंचाना है।
विजय कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देंगी। किसानों का कर्जा व बिजली बिल माफ करेंगी। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देना भी प्रतिज्ञा में शामिल है। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि तीन कृषि काले कानून को वापस न लेना केंद्र सरकार की हठधर्मिता है।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में रमेश चंद कठेरिया, श्रीकृष्ण गौतम ने कई गांवों में पदयात्रा निकालकर नुक्कड़ सभा की। भोजपुर में संदेश राजपूत व जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्र, शहर में पूर्ण प्रकाश शुक्ला ने पदयात्रा निकाली। इरफान प्रधान, रामऔतार दीक्षित, बृजेश कुमार, मनोज दुबे, अतुल कुमार, संजू अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव आदि मौजूद रहे।