{"_id":"b403beeb6400528b5679794aa496ada5","slug":"electoral-revenge-killing-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में की गई हत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में की गई हत्या!
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली अंतर्गत च्योलारा निवासी कृष्णवीर के पुत्र सौरभ के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुुंच गए हैं। सौरभ की हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। गांव के ही एक दबंग ने चुनावी रंजिश के चलते अपने रिश्तेदारों की मदद से सौरभ का अपहरण कराया और कत्ल कर दिया। कातिलों ने खुद को फंसता देखकर रिश्तेदार के गांव के पास शव फेंक दिया। सौरभ का बुधवार को अपहरण और शुक्रवार को शव मिला था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानी के चुनाव में दबंग प्रत्याशी ने कृष्णवीर पर समर्थन का दबाव डलवाया था। कृष्णवीर और इनके भाइयों ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसी से वह इस परिवार से खुन्नस मानने लगा था। उसने रिश्तेदारों की मदद से 27 जनवरी को सौरभ का अपहरण करा लिया।
विज्ञापन
अपहरण के कुछ देर बाद ही कृष्णवीर व इनके परिजनों को दबंग पर संदेह हो गया। यह अपहरण करने वालों के घर पहुंच गए थे। इन्हें देखकर अपहरण करने वालाें ने सौरभ को छिपा दिया। खुद को फंसता देखकर अपहर्ताओं ने अपहरण की शाम बुधवार को ही सौरभ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इन्हाेंने इसकी जानकारी साजिश रचने वाले को दे दी थी। दबंग ने इन्हें अपहरण में 4-5 लाख रुपये की फिरौती मिलने का लालच दिया था। पकड़े जाने के डर से अपहर्ता सौरभ को अधिक समय अपने पास नहीं रख सके। कृष्णवीर के दूसरे दिन भी इनके घर पहुंचने पर इन्हें अपने फंसने का शक हो गया। इन्हाेंने दबंग को हालात बताए तो उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए कह दिया।
अपहरण करने वाले शव को अपने गांव के आसपास न डालकर दबंग को भी इस कांड में फंसाने के लिए उसके ही गांव के पास फेंक गए। गांव में चिट्ठी डालकर दूसरों को फंसाने की योजना भी इसी दबंग ने रची थी। इसे गांव का एक किशोर पहले तो घुमाता रहा लेकिन देर रात उसने भी सच्चाई उगल दी।
इस संबंध में एसओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सच्चाई जान चुकी है। वास्तविक आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई।