फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elections became the weapon to save expenses bikes

चुनाव खर्च बचाने के लिए बाइकें बनीं हथियार

Mon, 13 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। विभिन्न दलों के उम्मीदवार, उनके समर्थक व कार्यकर्ता चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की आंख में धूल झोंककर चुनाव प्रचार करने के नए-नए तौरतरीके ईजाद कर रहे हैं।

चुनाव खर्च बचाने के लिए प्रत्याशी बाइकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


पुलिस के बैरियर, सर्विलांस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य निगरानी टीमों से बचने के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में लगी टोलियों को बाइकों से क्षेत्र भ्रमण के लिए लगाया है। वहीं यदि चार पहिया का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें झंडा, बैनर आदि नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन


झंडा व पंपलेट बाइकों के जरिए गांव तक अपने चहेते के घर तक पहुंचाते हैं। इसके बाद वहां से उठाकर पूरे गांव में घूम-घूमकर बांटते व वोट मांगते हैं। इससे प्रत्याशी चुनाव खर्च बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्रुखाबाद सदर के साथ ही कमालगंज, मोहम्मदाबाद, अमृतपुर, कायमगंज, शमशाबाद, जहानगंज, मेरापुर आदि क्षेत्रों में बाइकों से प्रचार करने वाले गांवों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थलों पर बाइकें खड़ी करने के बजाय अपने पहचान वाले के घर के अंदर बाइकें छिपा देते हैं।


इसके बाद पैदल ही पूरे गांव में  घूमते हैं।अगले गांव के लिए रवाना होते समय फिर अंदर से बाइक बाहर निकालकर एक-एक करके आगे-पीछे जाते हैं। इससे वे प्रशासन की नजरों से बच जाने में कामयाब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed