फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election of canceled ration quota was done through group

Farrukhabad News: निरस्त राशन कोटे का समूह के माध्यम से हुआ चुनाव

Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Election of canceled ration quota was done through group
नवाबगंज। सरकार की ओर से मिल रहे राशन को ब्लैक में बेचने के बाद निरस्त राशन कोटे का सोमवार को चुनाव के माध्यम से चयन किया गया। सबसे अधिक जय माता दी ग्रुुप को 13 सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद उसके नाम ही राशन कोटा कर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव ककिउली में पूर्व कोटेदार राकेश कुमार को राशन ब्लैक कर बिक्री करने के आरोप में कोटा निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को कोटे के चयन के लिए समूह के माध्यम से चुनाव हुआ। इसमें जय माता दी ग्रुप, संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह और आंबेडकर स्वयं सहायता समूह ने अपने नाम प्रस्तुत किए। इसमें जय माता दी ग्रुप को सबसे अधिक 13 सदस्यों का समर्थन मिला। शेष दोनों ग्रुपों के पक्ष में 10-10 रहे। चयन प्रक्रिया में ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने देखरेख की। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इसी ग्रुप से राशन कोटा चलाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed