{"_id":"5fc534388ebc3e5fa3002303","slug":"election-farrukhabad-news-knp5972609163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव में 16248 मतदाता आज करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव में 16248 मतदाता आज करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
क्रिश्चियन इंटर कालेज में बने बूथ पर तैयारी करते पीठासीन अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को 16248 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए जिले में बनाए गए 11 मतदान केंद्र पर सोमवार को जीआईसी फतेहगढ़ से 38 पोलिंग पार्टिंयां रवाना की गईं। पांच पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई है।
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को मतदान होगा। स्नातक चुनाव में भाजपा, सपा व कांग्रेस से दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 14826 मतदाता करेंगे।
वहीं शिक्षक में दलीय में भाजपा व सपा ने ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। शिक्षक चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैंदान में हैं। जिले के 1422 मतदाता इन्हें वोट देकर जीत व हार तय करेंगे। जीआईसी फतेहगढ़ में मतदान केंद्र वार 11 काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री व प्रति मतदेय स्थल के लिए दो-दो मतपेटिका उपलब्ध कराई। 33 मतदेय स्थलों के लिए कुल 38 पोलिंग पार्टी बनाई गईं हैं। तहसील सदर में तीन, जबकि तहसील कायमगंज में दो पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई हैं।
चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र पर तैनात रहकर मतदान कराएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। शहर के पांच मतदान केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सदर तहसील क्षेत्रों में एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।