{"_id":"5f5a62c58ebc3e375761bb74","slug":"election-farrukhabad-news-knp5818811167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव में राघव अध्यक्ष, सचिव बने शफीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव में राघव अध्यक्ष, सचिव बने शफीक
विज्ञापन
कायमगंज मुंशिफ बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव के साथ अन्य पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कायमगंज बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राघव शुक्ला और सचिव पद पर शफीक खां चुनाव जीते। अन्य पदों पर भी जीत का अंतर कुछ खास नहीं रहा। देर शाम चुनाव अधिकारी ने सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। सभी जीते हुए पदाधिकारियों के साथ प्रवक्ता पद के लिए निर्वरोध चुने गए जब्बाद अली खां को भी प्रमाण पत्र दिया गया।
बार एसोसिएशन चुनाव के सभी पदों के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया जो तीन बजे तक चला। इसके बाद गिनती शुरू हुई। सभी 72 वोट पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार गंगवार, सहायक राहुल सगर, पंकज शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राघव शुक्ला को 27, विनोद गंगवार को 23, अमित शाक्य को 22 वोट मिले।
राघव शुक्ला 4 वोट से चुनाव जीत गए। सचिव पद पर शफीक खां को 33 मत मिले, पूर्व सचिव विपिन यादव 2 वोट से चुनाव हार गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश कुमार को 35, राजकुमार को 34 वोट मिले। उपसचिव पद पर बिलाल गौस खां को 36, दूसरे नंबर पर रहे अमित यादव को 15 वोट हासिल हुए। लेखा परीक्षक पद के आर्येंदर को 38, अमित को 33 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
प्रवक्ता पद के लिए जब्बाद खां निर्वरोध निर्वाचित हुए। सदस्य के तीन पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। प्रणवीर कुमार प्रथम, अनिल कुमार द्वतीय, चंदन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें ही जीता माना गया। जीते हुए पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव आदि अधिवक्ताओं ने सभी को जीत पर बधाई दी।