फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly man dies after being hit by a train

Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 29 May 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train
फोटो-9. सुमेर सिंह। फाइल फोटो।
कायमगंज। चीनी मिल रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार सुबह कीमैन ने क्षत-विक्षत शव देखा और अधिकारियों को सूचित किया। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर से उनके पुत्र प्रमोद से संपर्क हुआ। कार्यवाहक चौकी प्रभारी कीरत कुमार ने फोटो भेजकर शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुमेर सिंह के रूप में हुई, जो एटा के सेनाकला गांव के निवासी थे। पुत्र प्रमोद ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को पिता को एटा जाने वाली बस में बैठाया था। बुजुर्ग कायमगंज कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। परिजनों ने बुधवार को गांव न पहुंचने पर उनकी तलाश की थी। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed