{"_id":"5fcb7de38ebc3ecfbf515eb9","slug":"elderly-killed-13-more-infected-farrukhabad-news-knp598076785","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अधेड़ की मौत, 13 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अधेड़ की मौत, 13 और संक्रमित
विज्ञापन
अधेड़ की मौत, 13 और संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो वृद्ध भी शामिल हैं। वहीं सैफई में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। जिले में अब तक 4386 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4190 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 76 मरीज जान गंवा चुके हैं। अभी जिले में 120 केस एक्टिव हैं।
कमालगंज निवासी अधेड़ (50) जनपद इटावा की कांशीराम कालोनी में रहकर समोसा की ठिलिया लगाता था। तबीयत बिगड़ने पर वह मूल निवास कमालगंज आया। उसके पेट में पानी, पीलिया की शिकायत व भगंदर होने से परिजन सैफई मेडिकल कालेज ले गए। वहां 29 नवंबर को जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
उसके साइबर कैफे संचालक पुत्र ने बताया कि तीन दिसंबर को पिता की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई थी। इसके बावजूद कोरोना के चक्कर में अन्य बीमारियों का सैफई अस्पताल में इलाज ही नहीं किया गया। इसी वजह से उसके पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
उधर, फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी वृद्ध, युवक, राजन नगला निवासी युवक, ढिलावल निवासी महिला व राजीव गांधीनगर निवासी युवक के अलावा शहर का एक किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला। कायमगंज के गनेशपुर निवासी वृद्ध, मेंहदीबाग निवासी युवक, मोहम्मदाबाद के नोनमगंज व आजादनगर निवासी दो युवक, राजेपुर निवासी महिला, शमसाबाद के गांव घटियापुर व न्यामतपुर निवासी दो युवक कोरोना की चपेट में आए हैं।