{"_id":"8fc15b12536c5eb16ba623636bdd7137","slug":"eight-people-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामले में बेकाबू बोलेरो खोखे में जा
घुसी। इसमें दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में चार
लोग घायल हुए। इसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव महरुपुर निवासी जितेंद्र सिंह का गांव के बाहर तिराहा पर चाट पकौड़ी का खोखा है। सोमवार की सुबह जितेंद्र दुकान पर बेटी राखी के साथ बैठा था। तभी जहानगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर खोखा में घुस गई। इससे पिता-पुत्री के अलावा कचहरी जा रहा राहगीर रामकिशन निवासी बहोरना थाना जहानगंज भी घायल हो गया। बोलेरो खोखा में घुसने के बाद पलट गई। इससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद
चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घटना में जिला हरदोई थाना पाली के गांव बारी निवासी रमेश शुक्ला सोमवार को बाइक से खैरापुर जा रहा था। उसके साथ में उसका दोस्त रोहित बाथम भी था। जब वह गांव भैंसी नगला के पास से गुजर रहे थे। उसी समय बोलेरो की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर बहनोई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे
और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल आ गए। रोहित की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव कुनियापुर निवासी रामवीर और रामबाबू रविवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए। इनको भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को दूसरे अस्पताल ले गए।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार देर रात एक बारात की बस ब्राहिमपुर की ओर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास बस रुकने पर उसमें सवार ओमप्रकाश अपने पुत्र विष्णुकांत को लघुशंका कराने को उतरे। इसी बीच सामने से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे विष्णुकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बालक को सीएचसी में भर्ती कराया।