{"_id":"69e7cd6ff6dde313e003be75","slug":"eight-people-including-five-children-fall-ill-due-to-food-poisoning-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109963-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से पांच बच्चों समेत आठ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से पांच बच्चों समेत आठ बीमार
विज्ञापन
फोटो-35 लोहिया अस्पताल के वार्ड में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोग। संवाद
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी में शादी के दौरान दावत खाने के बाद घर लौटने पर परिवार के पांच बच्चों समेत आठ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। मंगलवार सुबह से उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद शाम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार बताया जा रहा है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी अतर सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह की पत्नी रिंकी (35) के मौसा जहानगंज थाने के गांव बंथलशाहपुर निवासी मदनलाल के यहां तिलक समारोह था। रविवार को अतर सिंह दोनों पुत्र, उनकी पत्नियां, बच्चों के साथ शादी में शामिल हुए। सोमवार शाम को पूरा परिवार घर लौट आया। आधीरात के बाद से ही कुछ बच्चों को दस्त होने लगे।
मंगलवार दोपहर तक उल्टी भी होने लगी। हालत बिगड़ती देख अतर सिंह ने रात को अपनी पत्नी विमला देवी (55), पुत्र सचिन की पत्नी मधु (25), उनकी जुड़वां पुत्री सान्वी व सान्या (1), सोनी (13), पुत्र कृष्णा (7), पुत्र अर्जुन की पत्नी रिंकी (35), उसकी पुत्री काजल (16) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। अतर सिंह ने बताया कि परिवार के जिन लोगों ने खाना नहीं खाया, वही फूड प्वाइजनिंग से बचे हैं। अन्य सभी बीमार हो गए हैं। बंथल शाहपुर में भी कई लोग बीमार हैं।