{"_id":"674cb075dad91103fa0ac414","slug":"eight-passengers-caught-without-tickets-in-the-contracted-bus-of-farrukhabad-depot-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104659-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस में आठ सवारी बिना टिकट पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस में आठ सवारी बिना टिकट पकड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा मुख्यालय प्रवर्तन दल ने धीरपुर के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस में आठ सवारियां बिना टिकट पकड़ लीं। परिचालक पर जुर्माना लगाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। बस में 30 सवारियां दीं। परिचालक से कैश व बैग जमा करवाकर ड्यूटी से हटा दिया गया है।
मुख्यालय प्रवर्तन दल के प्रभारी रामप्रकाश, सहायक यातायात निरीक्षक मोहम्मद कासिम व योगेंद्र यादव ने शनिवार रात इटावा से फर्रुखाबाद आ रही फर्रुखाबाद डिपो की अनुबंधित बस को धीरपुर के पास चेक किया। बस में 30 सवारियां थीं। इनमें से बेवर से फर्रुखाबाद तीन, बेवर से मोहम्मदाबाद तीन और बेवर से फतेहगढ़ दो सवारियों से परिचालक ने पैसे लेकर फर्जी टिकट दे दिए थे।
जांच में आठ सवारियां फर्जी मिलने पर प्रवर्तन दल ने परिचालक राजीव कुमार पर 3649 रुपये जुर्माना लगा दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी। बस में चालक विमल कुमार था। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि परिचालक राजीव से बैग और कैश जमा करवा लिया गया है। इसके बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। सोमवार को दफ्तर खुलने पर संविदा समाप्त की कार्रवाई एआरएम स्तर से की जाएगी। अनुबंधित बस के मालिक से चालक को तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं।