फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight month old child dies due to quack treatment

Farrukhabad News: झोलाछाप के इलाज से आठ माह के बालक की मौत

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight month old child dies due to quack treatment
कंपिल। झोलाछाप के इलाज से आठ माह के बालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी उत्तम कुमार के आठ माह के पुत्र प्रयांशु की कई दिन पहले तबीयत खराब हो गई। परिजन कस्बे के झोलाछाप से प्रयांशु का इलाज करा रहे थे। मंगलवार की सुबह प्रयांशु की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसको सीएचसी कायमगंज में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

प्रयांशु के चाचा ने झोलाछाप पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ दिलीप कुमार कंचन ने बताया कि बालक की मौत के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed