फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight locks broken from the house of two brothers, cash and goods stolen

Farrukhabad News: दो भाइयों के घर से आठ ताले तोड़ नकदी व सामान चोरी

Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Eight locks broken from the house of two brothers, cash and goods stolen
कमालगंज। सड़क किनारे स्थित दो भाइयों के बंद घरों के आठ ताले तोड़कर चोर घुस गए। अंडरग्राउंड में चल रहे तेल के स्पेलर से भी नकदी व सामान चोरी कर लिया। दूसरे दिन सुबह ताले टूटे पड़े देख घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी देवेंद्र सिंह का कस्बा के निकट ककरैया में सड़क किनारे मकान है। मकान के अंडरग्राउंड में ही वह सरसों के तेल का स्पेलर लगाए हैं। पास में ही उसके भाई ब्रजभान सिंह का मकान है। बुधवार रात करीब 8 बजे देवेंद्र स्पेलर में ताला लगाकर गांव गया था। चोरों ने उसके स्पेलर के शटर व मकान के मुख्य गेट में लगे ताले तोड़ दिए। चोर अंदर घुस गए। स्पेलर की गोलक में रखे ढाई हजार रुपये व दो बोरी सरसों चोरों ने पार कर दी। पास में बने बृजभान सिंह के मकान के मुख्य गेट का इंटरलॉक व ताला तोड़कर कमरे में रखी लकड़ी मिस्त्री की तीन मशीनें चोरी कर लीं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे देवेंद्र का पुत्र सुबोध कुमार स्पेलर पहुंचा तो ताले टूटे पड़े देख दंग रह गया। उसने मकान जाकर देखा तो आठ ताले टूटे मिले। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। यूपी 112 पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को देवेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच की। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका व भाई का मकान खाली पड़ा है। भाई के मकान में लकड़ी के फर्नीचर का काम चल रहा है। शुक्रवार को वह गृह प्रवेश करने को हैं। चोरी की घटना के बाद उनकी हिम्मत टूट गई।

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed