{"_id":"6205523282494d78dc5e406e","slug":"eight-infected-in-the-district-including-three-elderly-farrukhabad-news-knp6799353153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वृद्धों सहित जिले में आठ संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वृद्धों सहित जिले में आठ संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो वृद्धा व एक वृद्ध भी कोरोना की चपेट में है। जबकि 22 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 87 सक्रिय मामले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है। जांच रिपोर्ट में चार मरीज कायमगंज क्षेत्र के हैं, जबकि चार संक्रमित शहर व बढ़पुर क्षेत्र हैं।
इनमें दो वृद्धा सहित चार महिलाएं व एक वृद्ध, दो अधेड़, युवक सहित चार पुरुष शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार 13 संक्रमितों का जिले से बाहर, जबकि 10 बंदियों का जिला जेल व सेंट्रल जेल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
55 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 9 मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। गुरुवार को एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर व 21 संक्रमित होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुए हैं।