{"_id":"61e30d25264a51171a20c7b5","slug":"eight-including-uncle-accused-of-selling-niece-farrukhabad-news-knp675531228","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा समेत आठ पर भांजी को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा समेत आठ पर भांजी को बेचने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी के पिता ने साले व उसके साथियों पर बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक बेटी के मामा ने अपने सात साथियों के साथ उसे एक लाख रुपये में बेचा है। पिता ने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई है। मामले में विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने नवाबगंज थानाध्यक्ष को किशोरी को बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के एक गांव निवासी अपने साले व उनके साथियों प्रदीप कुमार उर्फ आफीसर, सुमित कुमार, रीमा देवी, शीलम देवी, हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी अचल कुमार, सौरभ व मंगल के खिलाफ न्यायालय में अर्जी दायर की।
बताया कि साले की पुत्री की शादी बीती 28 नवंबर को थी। शादी से तीन माह पहले साला घर आया और उसकी 17 वर्षीय बेटी यानि अपनी भांजी को अपने साथ घर ले गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद जब वह साले की बेटी की शादी में पहुंचा तो बेटी नदारद थी।
विज्ञापन
साले ने बताया कि भांजी कहीं चली गई है। वहां के ग्रामीणों से जानकारी हुई कि साला व उसके साथी किशोरियों को बेचने का काम करते हैं। काफी छानबीन के बाद मालूम चला कि बेटी को भी साले ने एक लाख रुपये में अचल कुमार को बेच दिया है। इस पर 30 नवंबर को वह अचल कुमार के घर गया तो उन्हें बेटी से नहीं मिलने दिया गया बल्कि उसके साथ अभद्रता कर भगा दिया। अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश नवाबगंज थानाध्यक्ष को दिया है।