{"_id":"408fd6214a84ed8049b333bae553a973","slug":"eight-huts-to-ashes-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ झोपड़ियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव कोला सोता हरपालपुर में चिंगारी से आठ झोपड़ियां राख हो गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कोला सोता में रविवार को शाम करीब 4.30 बजे रामलडै़ते के घर पर चूल्हे पर खाना पक रहा था। चिंगारी से देखते ही देखते छप्पर में आग लग गई। हवा से आग पड़ोस में पड़ी संतराम, अनंतराम, विपिन, विश्वपाल, टीटू, राजाराम और रामहरी की झोपड़ियों तक फैल गई।
ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग न बुझने पर पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझते बुझते पीड़ित परिवारों की गृहस्थी राख हो गई थी। सर्दी के मौसम में लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
आग लगने की खबर पर थाने के दरोगा सियाराम, राजस्व निरीक्षक शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल को बुलाकर आग से हुए नुकसान का ब्यौरा बनवाया जाएगा। अनंत राम ने बताया कि आग से घर में रखे 50 हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन