फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight employees including doctors missing at the Arogya Mela

संशोधित) आरोग्य मेले में डाक्टरों सहित 8 कर्मचारी नदारद

Sun, 21 Mar 2021 06:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Eight employees including doctors missing at the Arogya Mela
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौलक्खा का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
आरोग्य मेले में डॉक्टरों सहित आठ कर्मचारी नदारद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर सामने आई। डीएम के निरीक्षण में 6 स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले जबकि सीएमओ को डॉक्टर व सीएचओ नदारद मिलीं। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। आरोग्य मेलों में कुल 2349 मरीजों का इलाज किया गया।
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के हर गरीब को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगाए जा रहे हैं। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं। इन पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौलक्खा में लगे आरोग्य मेले का दोपहर करीब 12 बजे निरीक्षण किया। तब तक 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। अस्पताल में प्रभारी डॉक्टर सहित 6 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि प्रभारी डॉक्टर आरोग्य मेले में कभी आते ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट के भरोसे आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नदारद मिलीं। अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का बैनर भी नहीं लगा था। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर का सुबह 11 बजे निरीक्षण किया। उस दौरान वहां मरीजों की भीड़ थी। डॉ.संध्या वर्मा मरीजों को देख रही थीं। इसके साथ ही डॉ.नवनीत गुप्ता कोरोना जांच व टीकाकरण करा रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा कटियार पौष्टिक आहार की खाद्य सामग्रियों का स्टाल पर प्रदर्शन कर 21 साथी कार्यकर्ताओं के साथ जागरूक कर रही थीं।
स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह, एलटी विनय कुमार, सीएचओ शालिनी, एएनएम ऊषा, रेखा, वीनेश, राखी आदि व्यवस्था में लगी थीं। मेले में कुल 47 मरीज देखे गए, जबकि 60 को टीका लगाया। दो गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ 10 गोल्डन कार्ड बनाए गए। भारत विकास परिषद की ओर से 40 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया। दोपहर 12.30 बजे सीएमओ पीएचसी रकाबगंज पहुंचीं। वहां भी व्यवस्थाएं ठीक चल रही थीं।

सीएमओ ने 3ं.40 बजे पीएचसी अमृतपुर में लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। वहां डॉ.अभिषेक व सीएचओ पूजा अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेलों में कुल 2349 मरीजों को उपचार दिया गया। 321 लोगों की जांच की गई, जबकि 73 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed