फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight acres of land for a widow sister killed

आठ बीघा जमीन की खातिर बेवा बहू को मौत के घाट उतारा

Wed, 12 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Eight acres of land for a widow sister killed
र के बाहर मामले की जानकारी देते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 आठ बीघा जमीन के लालच में ससुरालीजनों ने बेवा बहू को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को दुघर्टना करार देने के लिए रात में ही ससुरालीजन मृतका का शव रेलवे ट्रैक पर रखने पहुंचे तो मंदिर के पुजारी और चौकीदार ने टोक  दिया।
विज्ञापन


इससे डरकर वे शव छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी रामगोपाल के पुत्र बाबूलाल के साथ कन्नौज के थाना तिर्वा के खालेपुरवा निवासी गौरी शंकर की पुत्री रमाकांती (22) की शादी 10 दिसंबर 2013 में हुई थी। रमाकांती ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसी बीच 16 मई 2015 को संदिग्ध परिस्थितियों में बाबूलाल की फांसी लगने से मौत हो गई। ससुर के तीन मकान होने के कारण रमाकांती अलग मकान में अपनी पुत्री राखी के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार रात ससुरालीजनों ने बेवा बहू रमाकांती की हत्या कर दी और उसकी डेढ़ साल की पुत्री को शादी कराने वाले मझिया बालकराम के दरवाजे पर छोड़ आए। रमाकांती की मौत को हादसा दिखाने के लिए ससुरालीजन उसके शव को कपड़े में लपेटकर श्याम नगर रेलवे क्रासिंग के पास लेकर आए। इस दौरान ट्रैक से कुछ दूर पर स्थित मंदिर के पुजारी और चौकीदार ने देख लिया और उन्होंने ने आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ससुरालीजन शव को ट्रैक किनारे छोड़कर भाग निकले। पुजारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान बालकराम ने दरवाजे के पास बच्ची के रोने की आवाज सुन बाहर निकले। रमाकांती की बेटी को देख उसके घर जानकारी की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।

बालकराम ने मृतका के पिता गौरीशंकर को रात में सूचना दी। वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुचे। मृतका के पिता गौरीशंकर ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं दामाद की मौत के बाद उसके हिस्से की जलालाबाद और शाहजहांपुर स्थित आठ बीघा जमीन व मकान रमाकांती को मिलता था। रमाकांती के ससुर रामगोपाल ने उसपर दूसरी शादी का आरोप लगाकर जमीन को अपने नाम दर्ज कराने के लिए कोर्ट में मुकदमा किया।

तब इसके विरोध में पुत्री ने आपत्ति कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने पुत्री को मकान देने का आदेश जारी कर दिया था। जमीन पर हक दिलाने का मुकदमा चल रहा था। ससुरालीजन इस जमीन को अपने नाम कराना चाहते थे। रमाकांती ने इनकार कर दिया था। इस वजह से भी उसे रास्ते से हटा दिया।


मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेठ वीर सिंह, जेठानी संगीता, देवर कन्हैया, ससुर रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed