{"_id":"63091163aaac9e5d99001c97","slug":"education-farrukhabad-news-knp7148185105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के वायरल वीडियो की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के वायरल वीडियो की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। गेहूं से भरी बोरी सिर पर रखकर चक्की पर जा रहे छात्र का वायरल हुआ वीडियो अधिकारियों के पास पहुंच गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया है।
जूनियर हाईस्कूल महेशपुर के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर में लगी चक्की खड़ी थी। उसी समय स्कूल का कक्षा सात का छात्र करन सिर पर गेेहूं से भरी बोरी लेकर चक्की के पास पहुंचा।
वह यूनीफार्म में था। छात्र का वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया और गांव के अन्य लोगों के मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। वह वीडियो बीएसए के पास भेजा गया।
विज्ञापन
प्रधान प्रभाकर सिंह ने प्रधानाध्यापक पर छात्रों से काम कराने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक रीता शाक्य ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से वह काम नहीं कराती हैं।
उन पर लगाया गया आरोप गलत है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि वीडियो मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।