फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaws will run on designated routes in the city, parking will be available soon

Farrukhabad News: शहर में निर्धारित रूट पर चलेंगे ई-रिक्शा, जल्द मिलेगी पार्किंग

Sun, 28 Sep 2025 05:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will run on designated routes in the city, parking will be available soon
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम हुई व्यापारी व उद्योग बंधु की बैठक में शहर में जाम व पार्किंग की समस्या उठी। इस पर ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर चलाने और शीघ्र ही पार्किंग व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी व उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने शहर में ई-रिक्शा से जाम लगने, पार्किंग न होने, रेलवे रोड के सुंदरीकरण, बिजली पोल शिफ्टिंग आदि समस्याएं उठाईं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि ई-रिक्शा के लिए 23 रूट निर्धारित कर नंबरिंग कर दी गई है। इससे चालक निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चला सकेंगे।
विज्ञापन

नाबालिग चालक व लाइसेंस न मिलने पर ई-रिक्शा सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी बताया गया कि रेलवे रोड पर बिजली विभाग का पोल शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका से पीडब्ल्यूडी को धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। शहर में जल्द ही पार्किंग चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने खिमसेपुर में भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया। इस पर एडीएम ने यूपीसीडा कानपुर के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि किसी भी उद्यमी का भूमि आवंटन के संबंध में सूचना दिए जाने के बाद ही निरस्त किया जाए। जिले के उद्यमी को वरीयता दी जाए। नई परियोजना के चयन के संबंध में विभागों को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed