फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   E-rickshaw driver robbed woman of Rs 2,500

Farrukhabad News: अस्पताल जा रही महिला से ई-रिक्शा चालक ने ढाई हजार रुपये लूटे

Sun, 17 May 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver robbed woman of Rs 2,500
फोटो-14 शुक्रवार रात चांदपुर के पास लूट की घटना की जानकारी देती शीतला देवी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फर्रुखाबाद। घर से अस्पताल ड्यूटी करने निकली महिला से ई-रिक्शा सवार ने सुनसान स्थान पर ले जाकर 2500 रुपये लूट लिए। रुपये भरा पर्स निकालने के प्रयास करते समय महिला ने हाथ में काटा तो लुटेरे ने गला दबाकर धक्का देकर गिरा दिया। चीख पुकार मचाने पर पहुंचे लोगों ने इसकी पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नौगवां कैंट निवासी महावीर की पत्नी शीतला देवी (56) शहर के कादरीगेट चौराहे के पास एक अस्पताल में रात की ड्यूटी करती हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अस्पताल आने के लिए पांचाल घाट चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। उसी समय आए एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें कादरीगेट अस्पताल तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया।
विज्ञापन

चालक ने ई-रिक्शा खानपुर श्याम कोल्ड के पास वाली गली में मोड़ लिया। महिला ने बताया कि उसने सीधे चलने की बात कही, तो वह जल्दी पहुंचाने की बात कहने लगा। कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर चालक महिला के छोटे पर्स में रखे रुपये लूटने का प्रयास करने लगा। शीतला ने भी इसका विरोध कर हाथ में काट लिया, तो उसने गला दबाकर पर्स निकाल लिया और धक्का देने के बाद ई-रिक्शा लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद शीतला चीखती हुईं पास में ही मकानों की तरफ आईं। वहां पहुंचे आसपास के लोगों को रो-रो कर पूरी घटना बताई। इसके कई वीडियो भी वायरल हुए। यही नहींं कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस महिला को अपने साथ पूछताछ करने ले गई थी। महिला ने बताया कि उसके पर्स में 2500 रुपये थे। दूसरे बड़े बैग में खाना समेत अन्य सामान था। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि सूचना पर उन्होंने रात में ही आरोपी युवक को पकड़ लिया था। महिला का सामान वापस करा दिया। ई-रिक्शा चालक नशे में था। वह धक्का देकर भाग गया था। इसी पर महिला ने लूट का आरोप लगा दिया था। घटना झूठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed