फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Duty performed on Blood Donor Day, 70 blood donors made great donation

Farrukhabad News: रक्तदाता दिवस पर निभाया फर्ज, 70 रक्तदानियों ने किया महादान

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Duty performed on Blood Donor Day, 70 blood donors made great donation
फर्रूखाबाद। रक्तदाता दिवस पर दानियों ने महादान किया। आयोजित कार्यक्रम में 70 रक्तदानियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने लोगों को भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर डा. राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार ने फीता काटकर किया। रक्तदान करने के लिए युवा पहले से ही तैयार थे। शिविर में 44 दानियों ने महादान किया। रक्तदान करने वाले महादानियों को डीएम, एसपी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान करना बड़े ही पुण्य का काम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। एसपी ने कहा कि आपातकाल में रक्त मिलना बड़ी बात होती है। समय से रक्त मिलने पर किसी की भी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान करने वालों को बधाई दी। सुबह 10 बजे से शुरु हुआ शिविर शाम 5 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

सीएमएस डा. राजकुमार गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डा. क्रिटी कनौजिया, टेक्नीशियन गिरीश कुमार, पंकज कटियार, सौरभ मिश्रा, अमित मिश्रा, फरहा नाज, शिवा चौहान, रावेंद्र , कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आवास विकास स्थित द केयर हास्पिटल व बघार स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। द केयर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ डा. नीरजा द्विवेदी ने किया। मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में 15 और केयर हॉस्पिटल में 11 लोगों ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। डा. केएम द्विवेदी, आईएमए अध्यक्ष अलका जैन, डा. रिषीकांत जैन, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

-------------------------पत्नी के साथ रक्तदान कर सुमित बने महादानी
- महिलाएं भी बिना डर के करें रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज निवासी सुमित औदीच्य, पत्नी ज्योति औदीच्य के साथ रक्तदान करने अमर उजाला के शिविर में पहुंचे। ज्योति केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पति के साथ शिविर में पहुंच रक्तदान किया है। पूर्व सभासद सुमित कहते हैं कि अमर उजाला के रक्तदान शिविर में हर बार रक्तदान करते आ रहे हैं। बुधवार को 14 वीं बार रक्तदान कर महादानी बने हैं। उनकी पत्नी ने पहली बार शिविर में रक्तदान किया है। कहा कि महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता नहीं है। पति के द्वारा प्रोत्साहित करने पर उन्होंने भी रक्तदान किया है। सभी महिलाओं से आग्रह है कि रक्तदान के प्रति जागरूक होना जरूरी है। वहीं एसबीआई के क्षेत्र प्रबंधक प्रदीप अवस्थी, मुदस्सिरा फातिमा, नेहरु युवा केंद्र की परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल आदि ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed