फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   During checking, there was an altercation between the female constable and the advocates

Farrukhabad News: चेकिंग के वक्त महिला सिपाही व अधिवक्ताओं में कहासुनी

Mon, 02 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
During checking, there was an altercation between the female constable and the advocates
फर्रुखाबाद। कचहरी के गेट संख्या तीन पर प्रवेश को लेकर महिला सिपाही और अधिवक्ता का विवाद हो गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद मामला जिला जज तक पहुंचा। जिला जज ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गेट संख्या तीन से एक अधिवक्ता कचहरी परिसर में दाखिल हो रहे थे। मेटल डिटेक्टर गेट पर घुसने से पहले महिला सिपाही ने अधिवक्ता से उसका आधार कार्ड मांगा। अधिवक्ता के यूनीफार्म में नहीं थे। इस पर अधिवक्ता ने कहा कि वह बार एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। अधिवक्ता ने मामले की सूचना बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव को दी। गेट पर तैनात सिपाहियों ने भी उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, सचिव कुंवर सिंह यादव की अगुवाई में अधिवक्ता एकत्र होकर जिला जज के कक्ष में पहुंचे। अधिवक्ताओं से सिपाहियों की कहासुनी की सूचना पर एएसपी डा. संजय कुमार, सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय और न्यायालय सुरक्षा अधिकारी भी पहुंच गए। जिला जज ने अपने कक्ष में दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को शांत करवा दिया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद सभी चले गए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित ने बताया कि गेट संख्या तीन पर तैनात सिपाही ने अधिवक्ता से आधार कार्ड मांगा। जब अधिवक्ता ने बताया कि वह अधिवक्ता है, इसके बाद भी उनसे अभद्रता की गई। सचिव कुंवर सिंह यादव ने बताया कि अधिवक्ता व तैनात सिपाहियों में समझौता हो गया है। कहा कि किसी भी अधिवक्ता से साथ अगर गलत होता है तो बार एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी। दोबारा अगर ऐसी घटना होती है, तो लिखित शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि कचहरी में अधिवक्ता व डयुटी पर तैनात पर सिपाही के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में बातचीत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed