फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dumper enters houses, three animals died

घरों में घुसा डंपर, तीन जानवरों की मौत

Tue, 22 Oct 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dumper enters houses, three animals died
गांव पसनिंगपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़कर घुसा डंपर। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
बरेली-इटावा हाईवे पर पसनिंगपुर गांव में एक डंपर अनियंत्रित होकर कई घरों में घुस गया। डंपर से कुचलकर तीन जानवरों की मौत हो गई वहीं एक ग्रामीण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

चालक डंपर छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव पसनिंगपुर में रात लगभग 11:30 बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रामप्रकाश के मकान की बाउंड्रीवाल को तोड़कर घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ईश्वर दयाल की भैंस को कुचल दिया। इसके बाद डंपर रामपाल वर्मा के घर के बाहर लगी नांद को तोड़ डाला और विशंभर की बछिया पर चढ़ गया।
उसकी भी मौके पर मौत हो गई। डंपर ने सर्वेंद्र सिंह की एक भैंस को कुचल दिया और दूसरी घायल हो गई। डंपर ने उदयवीर वर्मा की चारपाई में टक्कर मारी। चारपाई का पाया टूट गया, लेकिन वह बच गए। डंपर यहां से प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया। वहां उसका टायर फट गया। चालक फरार हो गया।
घटनाओं के बाद एक ग्रामीण ने यूपी 100 को सूचना दे दी। गुस्साए ग्रामीणों ने बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने सर्वेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तीन जानवरों को मार डालने व नुकसान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed