{"_id":"6929f27ef0c805098601ba05","slug":"due-to-non-construction-of-railway-road-traders-relay-hunger-strike-will-start-tomorrow-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108202-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे रोड का निर्माण न होने से व्यापारियों का क्रमिक अनशन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे रोड का निर्माण न होने से व्यापारियों का क्रमिक अनशन कल से
Sat, 29 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-24 व्यापार मंडल की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में स्मार्ट मीटरों में अधिक बिल आने का मुद्दा उठाया गया। कहा कि इसका व्यापार मंडल विरोध करेगा।
व्यापारियों ने रेलवे रोड निर्माण और विद्युतीकरण में हो रही देरी पर भी रोष जताया। सभी ने 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू करने का एलान किया।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला की अध्यक्षता में चौक स्थित प्रतिष्ठान में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में बिल तीन गुना तक आ रहे हैं। मॉडल रोड निर्माण का सपना दिखाकर तीन साल पहले सैकड़ों भवनों, प्रतिष्ठानों को तोड़ा गया, अब तक जिम्मेदार लोग बिजली के खंभे तक शिफ्ट नहीं कर सके। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से सड़क पूरी तरह टूटी पड़ी है। कई बार ज्ञापन भी दिया गया, फिर भी काम शुरू नहीं किया गया।
सभी ने फैसला लिया कि 30 नवंबर से चौक पर क्रमिक अनशन शुरू होगा। जब तक निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में राजू गुप्ता, सौरभ शुक्ला, सोनी शुक्ला, सुंदर गुप्ता, नवनीत मिश्रा आदि थे।