फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to negligence in work, suspension will be done

काम में लापरवाही बरतने पर होगा निलंबन

Tue, 06 Apr 2021 09:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence in work, suspension will be done
डिवीजन कार्यालय में स्थित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता। - फोटो : FARRUKHABAD
काम में लापरवाही बरतने पर होगा निलंबन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समीक्षा में शहरी क्षेत्र में ओटीएस के तहत पंजीकरण व राजस्व वसूली की स्थिति खराब मिलने पर मुख्य अभियंता विद्युत आरएन सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मातहतों से कहा कि लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई होगी। काम में सुधार लाएं और ओटीएस को सफल बनाने में जुट जाएं।
मंगलावर को कानपुर से आए मुख्य अभियंता ने विद्युत वितरण खंड ग्रामीण में ओटीएस योजना की समीक्षा बैठक ली। यहां की स्थिति में काफी सुधार है। इसके बाद शहरी क्षेत्र के एक्सईएन आरबी यादव, एसडीओ व अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। यहां काम में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने डिवीजन कार्यालय परिसर में स्थित विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां उपकरणों का रखरखाव ठीक न मिलने पर अवर अभियंता से नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेई को चार्ज न देने पर मुख्य अभियंता नाराज
फर्रुखाबाद। अवर अभियंता अनिल की तैनाती पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र पर एक माह पूर्व होने के बावजूद उनको अभी तक चार्ज नहीं दिया गया। यह मामला मुख्य अभियंता के सामने आया। उन्होंने एसडीओ लकूला राम प्रवेश और जेई से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल फांक रही फाइलें, कोई देखने वाला नहीं
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण शहरी खंड के अभिलेखों की फाइलें पुराने कार्यालय में धूल फांक रही हैं। इनको देखने वाला कोई नहीं है। इन पर मिट्टी के परतें चढ़ गई हैं।
भोलेपुर स्थित विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र का कार्यालय नए भवन में करीब दो साल पूर्व शिफ्ट हो गया था। बिल व विभागीय अन्य अभिलेख पुराने कार्यालय के हॉल में रखे हुए हैं। करीब दो साल से इनको कोई देखने वाला नहीं है।

इन पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है। वहीं पर कूड़ा भी डाला जाता है। इन अभिलेखों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है। जबकि यह अभिलेख महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि इसकी उनको जानकारी नहीं थी कि यह अभिलेख शहरी खंड के हैं। वह कर्मचारी लगाकर सफाई कराएंगे और अभिलेखों को सुरक्षित रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed