फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to doubling of railway line, four trains will run on changed routes.

Farrukhabad News: रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते बदले रूट से चलेंगी चार ट्रेनें

Sun, 14 Jan 2024 03:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 Jan 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Due to doubling of railway line, four trains will run on changed routes.
फर्रुखाबाद। ट्रेन यात्रियों की सुविधा एवं आवागमन में सुगमता के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ से बाराबंकी होकर जाफराबाद रेलखंड के दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके कारण अलग-अलग तारीखों में चार ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ डीएस चौहान ने बताया कि लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर दोहरीकरण का काम चल रहा है। लिहाजा कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा। इसमें छपरा से 16 से 21 जनवरी तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह फर्रुखाबाद से 17 से 22 जनवरी तक चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी। इसी तरह उदयपुर सिटी से 15 जनवरी को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते और कामाख्या से 18 जनवरी को चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed