{"_id":"6a1742370ad482d45405f529","slug":"drona-cricket-academy-beat-mainpuri-by-17-runs-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110439-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: द्रोण क्रिकेट एकेडमी ने मैनपुरी को 17 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: द्रोण क्रिकेट एकेडमी ने मैनपुरी को 17 रन से हराया
Thu, 28 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। द्रोण क्रिकेट एकेडमी की ओर से फतेहगढ़ स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में द्रोण एकेडमी ने मैनपुरी की टीम को 17 रन से शिकस्त दी। द्रोण टीम के रोनी प्रताप ने 70 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
स्टेडियम में बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुआ टॉस द्रोण क्रिकेट एकेडमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इसमें रोनी ने 70, कप्तान अंश ने 20, आशीष ने 11 और प्रांशु यादव ने नौ रन बनाए। 110 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मैनपुरी की टीम के आकर्ष ने 33 और राजवर्धन ने 25 रन बनाकर टीम को संभाला। इसके बाद अनुकल्प 16 रन पर आउट हो गए। पूरी टीम आउट होने तक 17 रन पीछे रह गई। द्रोण टीम को विजयी घोषित किया गया। डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने शील्ड प्रदान की। अंपायरिंग पीके शुक्ला, रफीकुल अंसारी ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुहानी राठौर ने निभाई। टूर्नामेंट में सचिव डॉ. अमित सक्सेना, सुमित सक्सेना, अजय कुशवाहा, लोकेश मिश्रा का सहयोग रहा।