{"_id":"6622c60f354489fe640e65f6","slug":"driver-crushed-to-death-after-tractor-trolley-overturns-at-kadakka-dam-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102698-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कड़क्का बांध पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कड़क्का बांध पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
राजेपुर। भूसा पलटने के बाद घर लौटते वक्त कड़क्का बांध पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली में दबकर चालक की मौत हो गई। खेतों पर जा रहे पड़ोसी गांव के ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बा निवासी त्रिलोक सिंह यादव (33) गुरुवार रात करीब दो बजे अलीगढ़ की ओर से अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली से भूसा पलट कर घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर कड़क्का बांध पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक पलट गई। इसमें त्रिलोक सिंह नीचे दब गया। कुछ देर में वहां से निकल रहे बिचपुरिया गांव के रामनिवास ने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंचे परिजनों ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। त्रिलोक सिंह के दो भाई परलोक यादव, श्लोक यादव, पत्नी सोनी, बेटी गुनगुन, बाबू और एक माह का पुत्र है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
-- -- -
दो दिन पहले बेटे के नामकरण की थी दावत
मृतक त्रिलोक के करीब एक माह पहले पुत्र ने जन्म लिया था। त्रिलोक ने दो बेटियों के पास जन्मे पुत्र की खुशी में नामकरण संस्कार किया। इसमें काफी लोगों की दावत की थी। उनका भरा पूरा परिवार था।
-- -- -- -- -- -- -- -