फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver-conductors running roadways buses without contract

Farrukhabad News: बिना अनुबंध रोडवेज बसों को दौड़ा रहे चालक-परिचालक

Wed, 20 Mar 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Driver-conductors running roadways buses without contract
फर्रुखाबाद। पांच-पांच महीने बीतने के बावजूद स्थानीय डिपो में तैनात करीब 200 चालक-परिचालकों ने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराया। लिहाजा बिना अनुबंध के ही बसों में ड्यूटी की जा रही है। एआरएम की सख्ती के बाद वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने चालक-परिचालकों को ड्यूटी से रोकने की धमकी दी है। यदि सख्त कदम उठाया गया, तो त्योहार पर बसों के संचालन में दिक्कत आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

डिपो के पास संविदा पर 156 परिचालक और 142 चालक हैं। इन्हें हर साल नियुक्ति की तिथि को अपने अनुबंध का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। सबसे अधिक नवंबर और दिसंबर के महीने में चालक-परिचालकों की तैनाती तिथि है, लिहाजा इन्हीं महीने में हर साल नवीनीकरण होना होता है। इस बार 98 चालक और इतने ही परिचालकों ने अभी तक अनुबंध रिन्युअल नहीं कराया।
विज्ञापन

लिहाजा बिना अनुबंध के ही बसों में ड्यूटी कर रहे हैं। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने सख्त रुख अपना लिया। उन्होंने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर को पत्र जारी किया। कहा कि वह चालक-परिचालकों को निर्देशित कर शीघ्र ही रिन्युअल की कार्यवाही पूरी कराएं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने रिन्युअल न कराने वाले चालक-परिचालकों को ड्यूटी से रोकने की चेतावनी दी है। अब होली के त्योहार पर अफसरों की सख्ती के चलते बसों के संचालन में दिक्कत आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ऑनलाइन करने में दिक्कत, अब 100 रुपये का स्टांप लिया
राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक एप तैयार किया है। अब सभी संविदा कर्मियों के अनुबंध का रिन्युवल उसी एप पर होगा। उसमें एक अनुबंध के रिन्युअल में करीब 80 कॉलम भरे जाने हैं। स्टाफ की कमी के चलते यह काम शुरू नहीं किया जा सका है। लिहाजा पूर्व की भांति संविदा चालक-परिचालकों को 100 रुपये के स्टांप पर रिन्युअल अनुबंध भरवा कर लिए जा रहे हैं।

- अनुबंध को रिन्युअल कराना जरूरी है। चालक-परिचालक वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के संपर्क में रहते हैं। लिहाजा उन्हें जल्द ही रिन्युअल करवाने के आदेश दिए हैं। लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कठोर कदम उठाएंगे।
-अरविंद कुमार मिश्र, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed