{"_id":"6297acc5d986ed242f4a5849","slug":"drinking-water-crisis-in-300-families-for-two-years-farrukhabad-news-knp700108644","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से 300 मकानों में पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से 300 मकानों में पेयजल का संकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला तलैया साहबजादगान में 300 परिवार दो साल से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोग हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं।
नगर पालिका शहर के लोगों को ठीक ढंग से पानी मुहैया नहीं करवा पा रही है। मोहल्ले में कई-कई दिन बाद पानी की आपूर्ति होती है, प्रेशर कम होने से घरों तक नहीं चढ़ पाता। लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी को खींच लेते हैं।
मोहल्ले के मुस्तकीम ने कहा कि मोहल्ले के लोग पानी न आने से परेशान हैं। पालिका समस्या समाधान पर ध्यान नहीं दे रही। जरीना बेगम ने बताया कि मोहल्ले में चार हैंडपंप ही लगे हैं। वह भी कई दिन से खराब चल रहे हैं। कई बार हैंडपंप सही कराने की शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंजू खान ने बताया कि जब भी नगर पालिका में शिकायत की, तो जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। बावजूद इसके दो साल बीत गए, अभी तक पेयजल संकट दूर नहीं हो सका।
नलकूपों की संख्या कम होने से टंकी पूरी तरह भर नहीं पाती है। इससे प्रेशर कम रहता है। साथ ही कनेक्शन भी क्षमता अधिक हो गए हैं। इससे दिक्कत आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
सुहेल अली- जोन प्रभारी, नगर पालिका