{"_id":"6a2da2af2d2c11d5e706e5ea","slug":"drains-overflow-due-to-heavy-downpour-highways-and-streets-inundated-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110644-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झमाझम बारिश से उफनाए नाले, हाईवे व गलियां जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झमाझम बारिश से उफनाए नाले, हाईवे व गलियां जलमग्न
विज्ञापन
फोटो-18 पांचाल घाट चौकी के सामने हाईवे पर भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : 1
फर्रुखाबाद। शनिवार तड़के एक घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पालिका के नालों की सफाई की पोल खोल दी। भूमिगत नाले उफनाने से मेनहोल से गलियों में तेज धार बहती रही। खुले नालों से गलियों और मुख्य सड़कों पर कीचड़ भर गया। हाईवे भी जलमग्न हो गया। तलैया फजल इमाम, स्टेट बैंक गली, रस्तोगी मोहल्ले में स्थिति खराब हो गई। सुबह नौ बजे के करीब हालात सामान्य हो सके।
सुबह पांच बजे तेज आंधी के साथ एक घंटे खूब बारिश हुई। नाला मछरट्टा से गुदड़ी होकर पक्कापुल तक जाने वाले भूमिगत नाले के सभी मेनहोल से कीचड़युक्त पानी की तेज धार निकलने लगी। इससे पैदल, दोपहिया वाहन नहीं निकल सके। यही नहीं बजरिया ट्रांसफार्मर पर चोक नाले की वजह से रेलवे स्टेशन तक की अधिकांश गलियों में जलभराव हो गया। पक्कापुल से नाला सिम्तसुमाल गली में भी कीचड़ दिखा। नौलक्खा से ढुइया, चिलसरा रोड होकर वन क्षेत्र में जाने वाला नाला चोक होने से ढुइया की मुख्य गली के अलावा अन्य गलियां भी जलमग्न हो गईं। कीचड़ धूप खिलने पर दोपहर बाद ही सूख सका।
बारिश बंद होने के दो घंटे तक पुरानी घटिया पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी चौक से कादरीगेट मार्ग के 100 मीटर हिस्से में पानी की तेज धार बहती रही। मुख्य सड़क किनारे बने कई मकानों में भी पानी घुस गया। पांचाल घाट चौकी से पुल की ओर करीब 100 मीटर दूर तक हाईवे पर जलभराव रहा। इससे आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है।-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने फिर जलभराव
रोडवेज बस अड्डा पर नौ मई को पर्यटन मंत्री और जिला प्रभारी ठा. जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया था। उसके एक दिन पहले ही रातों रात नगर पालिका ने करीब 100 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई में इंटरलॉकिंग करवाई थी। इसके बाद हुई बारिश से जलभराव हो गया था। पालिका ने पिछले सप्ताह काफी बड़े भाग की ईंटें उखाड़कर दोबारा इंटरलॉकिंग बिछवाई। इसके बाद शनिवार सुबह हुई बारिश में फिर जलभराव हो गया। देर शाम तक पानी भरे रहने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे तेज आंधी के साथ एक घंटे खूब बारिश हुई। नाला मछरट्टा से गुदड़ी होकर पक्कापुल तक जाने वाले भूमिगत नाले के सभी मेनहोल से कीचड़युक्त पानी की तेज धार निकलने लगी। इससे पैदल, दोपहिया वाहन नहीं निकल सके। यही नहीं बजरिया ट्रांसफार्मर पर चोक नाले की वजह से रेलवे स्टेशन तक की अधिकांश गलियों में जलभराव हो गया। पक्कापुल से नाला सिम्तसुमाल गली में भी कीचड़ दिखा। नौलक्खा से ढुइया, चिलसरा रोड होकर वन क्षेत्र में जाने वाला नाला चोक होने से ढुइया की मुख्य गली के अलावा अन्य गलियां भी जलमग्न हो गईं। कीचड़ धूप खिलने पर दोपहर बाद ही सूख सका।
विज्ञापन
बारिश बंद होने के दो घंटे तक पुरानी घटिया पर ब्रह्मदत्त द्विवेदी चौक से कादरीगेट मार्ग के 100 मीटर हिस्से में पानी की तेज धार बहती रही। मुख्य सड़क किनारे बने कई मकानों में भी पानी घुस गया। पांचाल घाट चौकी से पुल की ओर करीब 100 मीटर दूर तक हाईवे पर जलभराव रहा। इससे आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने फिर जलभराव
रोडवेज बस अड्डा पर नौ मई को पर्यटन मंत्री और जिला प्रभारी ठा. जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया था। उसके एक दिन पहले ही रातों रात नगर पालिका ने करीब 100 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई में इंटरलॉकिंग करवाई थी। इसके बाद हुई बारिश से जलभराव हो गया था। पालिका ने पिछले सप्ताह काफी बड़े भाग की ईंटें उखाड़कर दोबारा इंटरलॉकिंग बिछवाई। इसके बाद शनिवार सुबह हुई बारिश में फिर जलभराव हो गया। देर शाम तक पानी भरे रहने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।

फोटो-18 पांचाल घाट चौकी के सामने हाईवे पर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : 1