फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain off fast has not been a saint

नाला बंद न हुआ तो संत करेंगे अनशन

Mon, 25 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drain off fast has not been a saint

फर्रुखाबाद। गंगा में शहर के गंदे नाले के मिलने, मेले में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त होने और रास्तों पर फैली गंदगी के विरोध में दंडी संतों ने हल्ला बोल का निर्णय लिया है। संतों का कहना है कि तीन दिन में गंदे नाले का पानी गंगा में जाने से न रोका गया तो वह अनशन करेंगे। 

विज्ञापन


मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे लोगों को गंगा में गिर रहे गंदे नाले के पानी में डुबकी लगानी पड़ रही है। सोमवार को दंडी समाज के संतों ने बैठक की। मेला क्षेत्र में पीने के पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने की शिकायत की गई। दंडी मंडल के अध्यक्ष रामप्रकाश आश्रम ने कहा कि मेले के मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेला प्रशासन मेले में सफाई करवाने में नाकाम रहा है। मेला क्षेत्र में लगाए गए हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि गंगा में गिर रहे नाले के पानी में स्नान करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर गंगा में गिरने वाले नाले को तीन दिन के अंदर बंद न करवाया गया तो दंडी मंडल के साधु अनशन करने को बाध्य होंगे। बैठक में राजेश्वर आश्रम, मुनेश्वरा आश्रम, विष्णु आश्रम, बाबूराम ब्रह्मचारी, सुखदेव आश्रम, शंकर दरबार के फलाहारी बाबा, पहाड़ी बाबा, रामेश्वर आश्रम, सुभाष आश्रम, देवा आश्रम, सेवा आश्रम, चेतन आश्रम, राजेश चैतन्य, महादेवा आश्रम, वीरेंद्र आश्रम, हरि चैतन्य, रामस्वरूप ब्रह्मचारी, कृष्णा आश्रम, हनुमान आश्रम और ब्रहम स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed