{"_id":"5c855823bdec22146a72c1fc","slug":"drain-not-open-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं खुला कछियाना नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं खुला कछियाना नाला
Mon, 11 Mar 2019 12:02 AM IST
प्रशांत कुमार
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर में नाला किनारे भरे पानी से गुजरते मोहल्लेवासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कछियाना नाला चोक होने से दूसरे दिन भी गंगानगर नाला किनारे और तलैया फजल इमाम समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। गंगानगर नाला किनारे रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। हालांकि पालिका प्रशासन नाला खुलवाने में लगा है।
शनिवार सुबह कछियाना नाला चोक होने से गंगानगर और तलैया फजल इमाम के नाले भी चोक हो गए हैं। इसके चलते गंगानगर नाला किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। नाला न खुलने से रविवार को तलैया फजल इमाम मोहल्ले में भी लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके साथ छावनी, कछियाना, काली देवी, तलैया फजल इमाम और नरकसा समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
गंगानगर कालोनी नाला किनारे और तलैया फजल इमाम मोहल्ला में हालत यह हैं कि लोग नाला के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नाला चोक होने की जानकारी मिलने पर पालिका प्रशासन ने शनिवार को ही नाला गैंग को लगाकर जेसीबी से नाला खुलवाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंडरग्राउंड नाला होने के चलते सफाई करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
दूसरे दिन पालिका कर्मचारी छावनी और कछियाना मोहल्ला में नाला के ऊपर बने घरों के अंदर गए और मेनहोलों की सफाई शुरू की। तलैया फजल इमाम के रहने वाले मंगला देवी, सीता देवी, गीता वर्मा, पातीराम, विनोद कुमार, राजीव कुमार, सचिन और बादाम सिंह ने बताया कि उनके घरों में नाला का पानी घुसा है। तखत आदि पर गैसचूल्हा रखकर भोजन बनाने को मजबूर हैं।
गंदे पानी से गुजर रहे हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि नाला के ऊपर घर बने होने से दिक्कत आ रही है। घरों के अंदर बने मेनहोलों से सफाई करवाई जा रही है।