{"_id":"5de10c7e8ebc3e550545f994","slug":"dr-sukeshni-returned-to-mrs-india-harsh-farrukhabad-news-knp52886273","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया का खिताब पाकर लौटी डॉक्टर के परिवार खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया का खिताब पाकर लौटी डॉक्टर के परिवार खुशी का माहौल
विज्ञापन
मिसेज इंडिया डा. सुकेशनी अग्रवाल।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज नगर के मोहल्ला पाठक निवासी डा. सुकेशनी अग्रवाल को अब मिसेज इंडिया का खिताब मिला है। इससे पहले भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। गोवा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो परिजन खुशी से फूले नहीं समाए।
डॉ. सुकेशनी अग्रवाल मोहल्ला पाठक निवासी डॉ. प्रतोष अग्रवाल की पत्नी हैं। इससे पहले उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एफऑक्सी अवार्ड मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने मिसेज इंडिया वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया। 5 जून 2018 को मुंबई के एक होटल में क्राउन से नवाजा गया था।
इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया इसमें 33 महिलाएं फाइनल में पहुंचीं। 23 नवंबर को गोवा में कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. सुकेशनी अग्रवाल को मिसेज इंडिया आईएबी गुडनेस एंबेस्डर 2019 का खिताब दिया गया। उनके लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।