{"_id":"00d088d86be9aa5bde37ab86ecde00e6","slug":"dr-remembered-s-radhakrishnan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 130 वां जन्म दिन जिले भर में
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया। इनके जीवनवृत्त की स्कूलों में बच्चों को जानकारी दी
गई। भाजयुमो, आरएसएस व अन्य संगठनों ने भी शिक्षाविद् को याद किया। शनिवार
को शिक्षक दिवस पर दुर्गा इंटर कालेज कृष्णा नगर गनीपुर नवाबगंज में ब्लाक
स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर
वर्ग हिंदी सुलेख में गौरी ने प्रथम, अंकित यादव ने द्वितीय, अरवाज मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में प्रतोष कुमार ने प्रथम, प्रद्युम्न ने द्वितीय और आशीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आदित्य ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में शशी प्रभा ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और
सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस दौरान डा. ओमपाल रघुवंशी, दलवीर सिंह यादव, अवधेश सिंह गौर, कृपाल सिंह यादव, अनूप सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य वीके कटियार, महेश चंद्र वर्मा मौजूद रहे। जन्माष्टमी का अवकाश होने के बावजूद शिक्षक दिवस पर परिषदीय और इंटर कालेज खोल कर शिक्षकों ने बच्चों को डा. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया।
आरएसएस की आवास विकास शाखा की ओर से भी कार्यक्रम हुआ। यहां आचार्य हरिश्चंद्र आर्य ने कहा कि राधाकृष्णन ने सादा जीवन जीते हुए अधिकतम ऊंचाइयों को प्राप्त किया। इस दौरान दिवाकर नंद दुबे, डा. सुबोध वर्मा, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, डा दुर्विजय सिंह, रामानंद, अतुल दीक्षित, मिथलेश गंगवार मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नगर अध्यक्ष संजू शर्मा के निवास पर कार्यक्रम हुआ। यहां अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि यदि शिक्षकों को छात्रों से सम्मान चाहिए तो पहले उन्हें अपने आचरण को शुद्ध करना होगा। इस दौरान सरल त्रिवेदी, डा. विश्राम सिंह यादव, मोहित दीक्षित, विकास, रजत कुमार, सुमित शर्मा, अमित यादव, रोहित यादव, माइकल सक्सेना
मौजूद रहे। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला ने डा.राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डा. कृष्णकांत अक्षर, प्रमोद दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शमसाबाद के डीएबी कालेज में हुए आयोजन में प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, संगीत कुमार, प्रभाष कुमार, वृजेश कुमार मौजूद रहे।
शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की परंपरा इस बार टूट गई। शनिवार को कार्यरत 27 शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पांच, परिषदीय स्कूलों के 14 हेडमास्टर, पांच सहायक अध्यापक शामिल हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को बुलाना तो दूर, इनको याद तक नहीं किया गया। यहां मौजूदा 27 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पहले 26 शिक्षकों की सूची तैयार की गई। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव को भी शामिल किया गया। इसमें कस्तूरबा विद्यालय की
वार्डन व चार टीचरों को सम्मान मिला। परिषदीय स्कूलों के 14 हेड मास्टर और पांच सहायक अध्यापकों को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ एसएन शुक्ला व बीएसए योगराज सिंह ने साल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि शिक्षण गुणवत्ता सुधार में जिन शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है, उन सभी किो
सम्मानित किया गया। इस दौरान एबीआरसी प्रदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मदरसा गुलशने मखदूम में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक सज्जादा नशीन अजीजुल हक गालिब मियां ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर थावर कुमार, गुलफ्शां, रामकुमार और आरिफ आदि मौजूद रहे। उधर, रामकिशन महाविद्यालय
रानूखेड़ा में शिक्षक दिवस पर केक काटा गया। इस अवसर पर रोहिताश वर्मा, रामपाल, मोहित कुमार और पूजा देवी आदि उपस्थित रहे। डायमंड एकेडमी, सुपर गोल्ड क्लासेस और दृष्टि एकेडमी रेलवे रोड में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से भी मनाया गया। इस अवसर पर अवधेश वर्मा, राजेश कटियार, अरविंद कुमार, विपिन कुमार, रुखसार और नीरज कुमार आदि
मौजूद रहे। उधर, तुलसी साहित्य अकादमी की ओर से भी शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान हिंदी दिवस मनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. रघुनंदन प्रसाद दीक्षिद, सचिव चंद्रप्रकाश मिश्र, अभिषेक मिश्र, डा. नरेंद्र पांडेय, महेशपाल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरी सिंह, नीरज यादव, हरीशंकर गिरि, रामनरेश दीक्षित, सतीशचंद्र मिश्र, अभय तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्र, रघुनंदन दीक्षित और पन्नालाल आदि मौजूद रहे।
यह शिक्षक हुए सम्मानित
बा विद्यालय कमालगंज की टीचर श्रुति सक्सेना, कायमगंज की वार्डन अनुराधा मिश्रा, राजेपुर की टीचर सुकीर्ति बघेल, शमसाबाद की टीचर अल्पना कठेरिया, नवाबगंज की टीचर रचना शाक्य। बढ़पुर ब्लाक के टीचर अतर सिंह शाक्य, सलमा बेगम, संध्या राजपूत, जदुवीर सिंह, कमालगंज ब्लाक के टीचर कदीर अहमद, विकास त्रिपाठी, नीरजा, कायमगंज
की टीचर शांतीदेवी, माधुरी सिंह, राज किशोर शुक्ला, शिव प्रकाश सिंह, समरा जहीन, मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के टीचर अवधेश सिंह, राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के टीचर अमिता पाठक, नागेन्द्र राठौर सुभद्रा कुमारी, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के टीचर अनुपम सक्सेना, रानी वर्मा, नवाबगंज ब्लाक की टीचर रेखा देवी, अशोक कुमार व धर्मराज सिंह।