फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Double payment of GST to firm from Election Office

Farrukhabad News: निर्वाचन आफिस से फर्म को जीएसटी का दोहरा भुगतान

Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Double payment of GST to firm from Election Office
फर्रुखाबाद। निर्वाचन कार्यालय को आयोग से भेजे गए बजट में 8.03 लाख रुपये का गोलमाल ऑडिट में सामने आया है। इसमें चयनित फर्म को काम से अधिक भुगतान और जीएसटी का दोहरा भुगतान किया गया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में डीएम से जवाब मांगा है और वसूली की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यह अनियमितता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के दौरान हुए खर्च में पकड़ी गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 और 22-23 में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। ऑडिट टीम ने भुगतान में कई अनियमितताएं पाईं। आयोग के वित्त नियंत्रक ने 12 जुलाई 2023 को जवाब मांगा था। स्थानीय स्तर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पत्राचार लगातार जारी है।
विज्ञापन

10 नवंबर 2025 को वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक चंद्र ने आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा। उन्होंने आहरण-वितरण अधिकारी से सत्यापित छायाप्रति और जीएसटी भुगतान के साक्ष्य भी मांगे हैं। जून 2025 में अपर जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से निर्वाचन आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निविदा शर्तों के अनुसार सभी दरें कर सहित अंकित होनी थीं। फर्म मेसर्स रॉक्सी रिप्रोग्राफिक्स के प्रोपराइटर के हस्ताक्षर भी थे। इसके बावजूद जीएसटी के 188821 रुपये का दो बार भुगतान कर दिया गया। इसकी वसूली संबंधित कर्मचारी और अधिकारी से की जानी है।

मतदाता पर्ची के मुद्रण की दर 76 पैसे ए-4 साइज पेपर में होनी थी। एक पेपर में दो पर्ची छपने से इसकी दर 38 पैसे रह जाती है। इससे फर्म को 5,21,528 रुपये अधिक भुगतान किया गया। स्वीकृत दरों के बाद भी जीएसटी के 93,008 रुपये अलग से दिए गए। यह कुल 8,03,357 रुपये की धनराशि फर्म से वसूली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed