फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dosatir pakde

पुलिस ने भैंस चोरी कर भाग रहे जनपद एटा के दो शातिरों को पकड़ा

Wed, 02 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
dosatir pakde
राजेेपुर। भैंस चौरी करके पिकअप से भाग रहे एटा के दो शातिरों को पुलिस ने मोहम्मदाबाद में इटावा-बरेली हाइवे पर मंगलवार रात पकड़ लिया। इनके पास चोरी की गई भैंस व पिकअप बरामद कर ली गई। चोरी के समय जगे ग्रामीण को तमंचा दिखाकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

शेराखार गौटिया निवासी अजीत व उसकी मां रामप्यारी मंगलवार रात दरवाजे पर सो रहे थे। रात एक बजे मवेशी चोर उसकी भैंस चोरी करके ले जा रहे थे। मां जाग गईं और आवाज लगाई। इस पर अजीत चोरों से भैंस छुड़ाने की कोशिश करने लगा। मवेशी चोर तमंचा के बल पर फरार होने लगे। इसी बीच अजीत ने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार गश्त पर थे। उन्होंने चोरों का इटावा-बरेली हाईवे पर पीछा किया और मोहम्मदाबाद में पकड़ लिया। दो पकड़े गए। उन्होंने अपने नाम चंद्रपाल व फैज मोहम्मद निवासी एटा के अलीगंज के गांव चमन नगरिया बताया। चंद्रपाल ने बताया कि एटा के आवागढ़ के युसुन नगरिया निवासी पिकअप मालिक तौफीक को दो हजार रुपये देने की बात कहकर साथ लाए थे। मंगलवार को जुम्मा, झंडूलाल, मुन्ना व बेहरा भी मवेशी चोरी करने के लिए आए थे। पिकअप मालिक समेत कुल छह लोग थे। पुलिस को धोखा देने के लिए पिकअप पर आगे व पीछे अलग-अलग नंबरों की प्लेटें लगी थीं। एसओ ने बताया कि फरार चारों को पकड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed