फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctors reached the Divyang Board twenty minutes early due to the fear of DM

Farrukhabad News: डीएम के खौफ से डॉक्टर बीस मिनट पहले पहुंचे दिव्यांग बोर्ड

Tue, 19 May 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Doctors reached the Divyang Board twenty minutes early due to the fear of DM
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय परिसर में लगे दिव्यांग बोर्ड में डीएम के निरीक्षण के खौफ में 20 मिनट पहले ही डॉक्टर पहुंच गए। इससे दिव्यांगों को अपना परीक्षण कराने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। वहीं परिसर में सफाई व रंगाई-पुताई कर चमकाया जाता रहा।
विज्ञापन


दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड लगाया जाता है। इसमें तीन डॉक्टरों के पैनल से दिव्यांगों का परीक्षण किया जाता है। अभी तक डॉक्टरों की लेट-लतीफी होने से दिव्यांगों को घंटों का इंतजार करना पड़ता है। तीन दिन पहले से जानकारी हुई कि सोमवार को जिलाधिकारी का निरीक्षण कार्यक्रम है। इससे पहले से ही विभाग सतर्क हो गया।
विज्ञापन

लिपिकों ने अपने पटल की अधूरी फाइलें पूरी करने के साथ उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखा। कक्षों की सफाई कराई गई। कक्षों से लेकर परिसर तक रंगाई-पुताई का काम चलता रहा। खास बात तो यह है कि दिव्यांग बोर्ड में 11 बजे व दोपहर एक बजे पहुंचने वाले डॉक्टर निरीक्षण के खौफ से 20 मिनट पहले 9.40 बजे दिव्यांग बोर्ड पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद दिव्यांगों का परीक्षण भी शुरू कर दिया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सक्सेना ने आठ दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने 55 दिव्यांगों का का परीक्षण किया। वहीं ईएनएटी सर्जन डॉ.नवनीत ने चार दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई। दोपहर एक बजे तक सभी दिव्यांगों का परीक्षण कर लिया गया। दिव्यांग बोर्ड में ओआरएस काउंटर लगाया गया। पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था रही। हालांकि जिलाधिकारी के न पहुंचने से तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed