फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctor arrived three hours late, struggled for treatment

Farrukhabad News: तीन घंटे देरी से पहुंचे डॉक्टर, इलाज के लिए धक्कामुक्की

Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doctor arrived three hours late, struggled for treatment
 लोहिया अस्पताल के आर्थो सर्जन के कमरे में पर्चा जमा करने पर होती धक्का मुक्की। - फोटो : लोहिया अस्पताल के आर्थो सर्जन के कमरे में पर्चा जमा करने पर होती धक्का मुक्की।
फर्रुखाबाद। तीन घंटे देरी से पहुंचने पर मरीजों में पर्चा जमा करने को लेकर धक्कामुक्की होने लगी। घंटों लाइन में आगे लगी महिलाएं बीच में फंसने पर चीखने लगीं। कई महिलाएं आगे के बजाय पीछे हो जाने पर विवाद करती रहीं। उधर, लैब में नमूना देने के लिए लाइन में लगने की बात कहने पर एक तीमारदार गार्ड से हाथापाई पर उतर आया। कर्मियों ने बामुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन

डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। ओपीडी में आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा के कमरे के बाहर करीब 50 महिला-पुरुषों की कतारें लगी थीं। डॉक्टर करीब 11 बजे अपने कमरे में पहुंचे तो पर्चा जमा करने के लिए जमकर धक्कामुक्की हुई। घंटों लाइन में लगी महिलाएं भीड़ में फंस गईं तो जमकर विवाद हुआ। कई महिलाएं आगे की बजाय पीछे पहुंचने पर काफी देर तक चीखती रहीं। लेटलतीफी की वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान लैब के पंजीकरण और ब्लड नमूना काउंटर पर बिना लाइन लगे ही एक तीमारदार आगे जाने का प्रयास करने लगा। वहां खड़े गार्ड ने जब उसे पीछे जाने के लिए कहा तो वह विफर गया। तीमारदार गाली गलौज कर हाथापाई पर आमादा हो गया। विवाद बढ़ता देख लाइन में मरीजों ने हस्तक्षेप शुरू कर दिया। इसी दौरान लैब कर्मियों ने बमुश्किल समझाकर मामला शांत कराया। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि डॉक्टरों को भर्ती मरीजों को दवाएं लिखने और देखने में काफी समय लगता है। इसीलिए कुछ देरी हो जाती है। मगर व्यवस्था सही रहे, इसकी जिम्मेदारी गार्डों की है। वह व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


बिना उपयोग के खराब हो गई पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के एक्सरे रूम में पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन भी रखी है। इस मशीन को कोरोना काल के दौरान मंगवाया गया था। यह मशीन अभी तक चंद एक्सरों के लिए ही काम आई। मगर समय-समय पर कंपनी के इंजीनियर इसकी सर्विस करने जरूर आते हैं। शुक्रवार सुबह एलेंजर्स कंपनी के इंजीनियर गुलविंदर सिंह लखनऊ से यहां पहुंचे। उन्होंने सर्विस करने के लिए जब मशीन को ऑन किया तो वह चालू नहीं हुई। गुलविंदर ने बताया कि मशीन में कोई खराबी है। अब इसे खोलने के बाद ही किस पार्ट में कमी आई है, इसकी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed