{"_id":"62697fe1b3f73155764a0889","slug":"docter-notice-complane-farrukhabad-news-knp693660762","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद डॉक्टर को एलोपैथिक इलाज करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद डॉक्टर को एलोपैथिक इलाज करने पर नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहे स्थित आयुर्वेदिक डॉक्टर को एलोपैथिक इलाज करने के मामले में सीएमओ ने नोटिस दिया है। डॉक्टर के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर मेडिकल कचरा डालने की भी शिकायत की गई थी।
हाईकोर्ट लखनऊ के वकील ऋषि राज ने सीएमओ से शिकायत कर बताया कि वे फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया के मूल निवासी हैं।
पीएनबी फतेहगढ़ के निकट बीएएमएस डॉ. भारत चंद्र गौड़ एलोपैथिक इलाज करते हैं। मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोज की ड्रिप भी लगाते हैं।
इसके अलावा ड्रिप बोतल, पट्टी, रुई, सिरिंज आदि बायोवेस्ट सड़क किनारे खुले में फेंका जा रहा है। शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा ने डॉ गौड़ के क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आयुर्वेदिक डिग्री पर एलोपैथिक इलाज करने के मामले में डॉ गौड़ को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि डॉ.गौड़ ने सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।