फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   docter

बालिका की गैर इरादतन हत्या का डॉक्टर पर आरोप

Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
docter
फर्रुखाबाद। बुखार पीड़ित बालिका की इलाज में लापरवाही से मौत होने पर पिता ने डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नीबाचुअत निवासी शिवम शर्मा ने लोहाई रोड स्थित एक नर्सिंग होम के एक डॉक्टर के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि तीन माह की बेटी आशी शर्मा को तीन नवंबर को बुखार आ गया। पुत्री का एक नर्सिंग होम में इलाज शुरू हुआ। दूसरे दिन डॉक्टर ने 12500 बिल भरने को कहा। रुपये देने के बाद रसीद नहीं दी गई। रसीद मांगने पर डॉक्टर ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी।

पुत्री की हालत बहुत खराब थी, इस कारण लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। इलाज में लापरवाही बरतने से डॉक्टर पर पिता ने गैर इरातदन हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित पिता के वकील दीपक द्विवेदी की दलीलें सुनने बाद सीजेएम ने शहर कोतवाली से 18 नवंबर तक आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed