फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Do not take vehicles and bicycles Kalpwasion toll - DM

कल्पवासियों के वाहनों व साइकिलों से न लें पथकर-डीएम

Mon, 05 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not take vehicles and bicycles Kalpwasion toll - DM
जिलाधिकारी ने सोमवार को ढाईघाट पहुंचकर मेला का जायजा लिया। इस दौरान
विज्ञापन
कल्पवासियों ने शिकायत की कि मेला में आने वाले ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से पथकर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। डीएम ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को निर्देश दिए कि कल्पवासियों के वाहनों से पथकर वसूली बंद करवाई जाए। इसके अलावा साइकिल वालों से भी पथकर वसूली न की जाए। उन्होंने ढाईघाट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान कासिमपुर तराई स्थित ढाईघाट पुल पहुंचे। यहां महंत गौतमदास ने  ज्ञापन देकर शिकायत की कि चौपहिया वाहन चालकों से पथकर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। निर्धारित  शुल्क से ज्यादा वसूल किया जा रहा है। इस पर डीएम ने एसडीएम कायमगंज बीडी वर्मा को निर्देश दिए कि कल्पवासियों के वाहनों से पथकर वसूली न की जाए।

इसके अलावा साइकिल वालों से पथकर वसूली न हो। डीएम ने पुल की जानकारी के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुलाया तो बताया गया कि पीडब्लूडी विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।  कल्पवासियों को राशन, चीनी और केरोसिन बांटने के निर्देश दिए।

शस्त्र लाने वालों के लाइसेंस जांचें
ढाईघाट का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने थानाध्यक्ष प्रदीप यादव को निर्देश दिए कि ढाईघाट पर शस्त्र लेकर आने वाले लोगों के लाइसेंस चेक किए जाएं और इसकी रिपोर्ट उन्हें भेजें। एसडीएम को निर्देश दिए कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिग्री कॉलेजों में संपर्क कर एनसीसी कैडेट्स को एक माह तक ढाईघाट पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed