फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM's assurance, accommodation will be available if there is no space

Farrukhabad News: डीएम का आश्वासन, जगह न होने पर मिलेगा आवास

Tue, 08 Oct 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
DM's assurance, accommodation will be available if there is no space
फर्रुखाबाद। कमालगंज के गांव फतेहउल्लापुर में सरकारी जमीन पर बने मकानों को बुलडोजर से गिराने की घटना को लेकर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्हें मकान टूटने के बाद वहां के हालात से अवगत कराया। डीएम ने आश्वस्त किया कि अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। जिसके पास जमीन नहीं है। ऐसे पात्रों को आवास मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने डीएम डॉ. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर फतेहउल्लापुर में मकान गिरने के बाद लोगों को हुई दिक्कतों से अवगत कराया। डीएम व एसपी ने आश्वस्त किया कि अब किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होगी। कहा, जिनके पास जगह नहीं है, उनके लिए घरों की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी हर गरीब के साथ खड़ी है। भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है। उनके साथ जिला महासचिव इलियास मंसूरी, भोजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी, प्रदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed