फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM upset to see dirt in PWD office

पीडब्ल्यूडी कार्यालय में मिला गंदगी का अंबार, डीएम खफा

Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM upset to see dirt in PWD office
ीडब्लूडी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में गंदगी देख डीएम खफा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। परिसर में कबाड़ पड़ा देख नीलामी करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता कार्यालय के हालात देख जिलाधिकारी ने 15 दिन में सुधार की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां वर्षों पुरानी फाइलें, अलमारी में कबाड़ भरा देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी जेई को मुख्यालय पर उपस्थित दर्ज कराने के बाद ही क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता से प्रतिदिन 11 से एक बजे तक कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सख्ती के निर्देश
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र ने एल-1 समकक्ष अस्पताल डॉ. अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। संक्रमित मरीज विनीत को फोन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन के स्थान पर एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने व कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. वंदना सिंह मौजूद रहीं। अस्पताल में 21 मरीज भर्ती बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed